फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man killed many injured in conflict between two sides in agra up news

आगरा में खूनी संघर्ष:  डंडा,फावड़ा और कुल्हाड़ी को बनाया हथियार, एक की मौत, कई घायल

Fri, 07 Jul 2023 03:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Jul 2023 03:52 PM IST
सार

खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष से लामबंद हुए लोगों ने डंडा,फावड़ा और कुल्हाड़ी को हथियार बना लिया और जान लेने के लिए हमला कर दिया। इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई, जबिक कई लोगों के घायल होने की सूचना है। 
 

विज्ञापन
man killed many injured in conflict between two sides in agra up news
आगरा में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद के बमरौली कटारा के नगला ताल बिलैनी में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गांव में एहितायतन पुलिसबल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

 

यहां की है घटना 

नगला ताल बिलैनी के रहने वाले लटूरी सिंह पुत्र देवी सिंह ने बताया कि वे अपने भतीजे राजकुमार पुत्र देवलाल के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी गांव के देशराज, कालीचरण, बलवीर पुत्र माता प्रसाद, रामसेवक पुत्र कालीचरण, बॉबी, मनोज और संजय घर के सामने चकरोड़ की मेड़ को काटने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान उसे बचाने के लिए आए भाई चरन सिंह व मछला देवी, धर्मेंद्र ,चंद्रकला पर भी डंडा, फावड़ा और कुल्हाड़ी से  हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चरन सिंह को हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - काला जादू: मां को रोज तांत्रिक के पास ले जाती थी बेटी, एक दिन वो हुआ; नहीं कर पाएंगे यकीन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

वहीं इस झगड़े में धर्मेंद्र पुत्र देव लाल, मछला देवी पत्नी डंबर सिंह, चंद्रकला पत्नी सत्य प्रकाश के भी चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर थाना बमरौली कटारा में देशराज, कालीचरण, बलवीर, रामसेवक, बॉबी, मनोज और संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  पुलिस ने पांच नामजद को मौके से पकड़ा है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed