फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   daughter used to take her mother to tantrik everyday one day it happened can't believe

काला जादू: मां को रोज तांत्रिक के पास ले जाती थी बेटी, एक दिन वो हुआ; नहीं कर पाएंगे यकीन

Fri, 07 Jul 2023 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Jul 2023 03:01 PM IST
सार

बेटी अपनी मां को रोज तांत्रिक के पास ले जाती थी, लेकिन एक दिन वो हुआ, जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। अब महिला का पूरा परिवार परेशान है।  
 

विज्ञापन
daughter used to take her mother to tantrik everyday one day it happened can't believe
tantrik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक तांत्रिक की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। दिल्ली की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ ऊपरी चक्कर का इलाज कराने के लिए तांत्रिक के पास आई थी। तांत्रिक ने बेटी को बताया कि एक दिन में कुछ नहीं होगा, इलाज लंबा चलेगा। इसके बाद वो सप्ताह में दो से तीन बार मां और बेटी के बुलाने लगा। रोज की तरह  27 जून को भी मां-बेटी तांत्रिक के पास गईं थीं, लेकिन फिर लौटकर नहीं आईं। महिला के भाई ने तांत्रिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि तांत्रिक की भांजी पर नीयत  बिगड़ गई थी। इसलिए उसने दोनों को गायब कर दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हैवान पिता: छत से लटकाता है बच्चों को, पत्नी को रखता है कई दिनों तक भूखा; वजह कर देगी हैरान

विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान थी महिला  

थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी बहन और 13 वर्षीय भांजी के अपहरण की रिपोर्ट तांत्रिक सहित दो के खिलाफ दर्ज कराई है। आरोप है कि बहन दिल्ली में रहती है। वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसके चलते बहन और 13 वर्षीय भांजी को वो अपने साथ गांव लेकर आया था। 

ये भी पढ़ें - छात्रा ने की खुदकुशी: आरोपी की धमकियों से खौफजदां थीं बहनें, एक ने दे दी जान; जानें पूरा मामला

इलाज के लिए आई थी तांत्रिक के पास 

यहां थाना मारहरा के गांव बहेटा निवासी तांत्रिक कोमल सिंह के पास बहन को इलाज के लिए लेकर गया था। भांजी भी उसके साथ गई थी। तांत्रिक ने इलाज लंबा चलने के लिए कहा। इसके बाद मां और बेटी गांव में ही रुक गईं। पहले तांत्रिक उन्हें सप्ताह में एक या दो बार बुलाता था, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने जल्दी-जल्दी बुलाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें - UP: हीरा कारीगर की एक ऐसी आदत, जो सहन न कर सकी पत्नी; उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन

भांजी पर हुई नीयत  खराब 

पीड़ित ने बताया कि तांत्रिक भांजी पर नीयत  खराब हो गई थी। आरोप है कि 27 जून को तांत्रिक ने मां-बेटी को बागवाला चौराहा पर बुलाया। एक अन्य के सहयोग से दोनों का अपहरण करके ले गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद वो थाने गया, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद वो एसएसपी से मिला। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed