फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MAN IN KRISHNA SWAROOP CAN NOT PERMITTED TO ENTER TAJ

ताजमहल में नहीं दिया प्रवेश: श्रीकृष्ण के वेश में आया पर्यटक, सुरक्षाकर्मियों ने गेट से लौटाया

Sun, 29 Aug 2021 11:40 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 29 Aug 2021 11:40 AM IST
सार

एक गाइड ने उसके फोटो खींचने के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में पर्यटक यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि कोई बात नहीं है। हमें अब ताजमहल नहीं देखना है।

विज्ञापन
MAN IN KRISHNA  SWAROOP CAN NOT PERMITTED TO ENTER TAJ
आगरा। ताजमहल में कृष्ण का स्वरुप बनकर आए पर्यटक को नहीं मिला टिकट। संवाद । वायरल फोटो है - फोटो : Agra City

विस्तार

आगरा में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में ताजमहल पहुंचे पर्यटक को स्मारक में प्रवेश नहीं दिया गया। पश्चिमी गेट से पर्यटक को प्रवेश दिए बिना लौटा दिया गया। पर्यटक भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने पहुंचा था। इस वेशभूषा पर ताज पर तैनात सुरक्षाकर्मियों व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के कर्मचारियों ने उसे रोक दिया।
विज्ञापन

एक गाइड ने उसके फोटो खींचने के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में पर्यटक यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि कोई बात नहीं है। हमें अब ताजमहल नहीं देखना है। इस मामले में अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल समेत किसी भी स्मारक में प्रमोशनल एक्टिवटी की अनुमति नहीं है। व्यक्ति ताजमहल में प्रवेश करने के बाद अपना प्रमोशन न करे, इसलिए उसे प्रवेश से रोका गया होगा। स्वरूप की वेशभूषा में किसी को स्मारक में प्रवेश नहीं दिया जा सकता है। एएसआई के एक्ट के अनुसार स्मारक में पुरानी चली आ रही परंपराओं के अलावा नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


कोरोना काल में पहली बार आए हैं इतने पर्यटक, फरवरी के बाद ताज पर सैलानियों की इतनी भीड़ पहुंची
ताजमहल के दीदार के लिए शनिवार को सैलानियों की रिकॉर्ड संख्या रही। कोरोना काल में फरवरी के बाद यह पहला मौका था, जब शनिवार को ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या 20 हजार तक हो गई। इससे पहले 14 हजार तक पर्यटक ताज पर आए थे। शनिवार को दोपहर के बाद पर्यटकों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ। माना जा रहा है कि रविवार की बंदी खत्म हो जाने के कारण दिल्ली एनसीआर और लखनऊ के पास के सैलानी रात्रि प्रवास के लिए शनिवार को आ गए, इस वजह से शनिवार शाम को पर्यटकों की भीड़ ताजमहल पर देखने को मिली। पर्यटन उद्यमी ताज पर 20 हजार सैलानियों के पहुंचने से उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न केवल ताज, बल्कि आगरा किला पर भी सैलानियों की संख्या पहले की तरह हो गई है। किले पर 4,105 पर्यटक आए, जबकि अन्य स्मारकों पर सैलानियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। लोगों में ताजमहल के दीदार का ही क्रेज रहा। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच पर्यटकों की संख्या ज्यादा नजर आई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed