फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man & his sister drowned in river Yamuna at Bangali Ghat

मथुरा: भैया दूज पर भाई-बहन की यमुना में डूबने से मौत

Sat, 21 Oct 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sat, 21 Oct 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
 Man & his sister drowned in river Yamuna at Bangali Ghat
drowned in river - फोटो : ANI
मथुरा में यमद्वितीया पर स्नान को आए भाई और बहन की यमुना के बंगाली घाट पर डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने बहन का शव निकाल लिया है और भाई के शव की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि यम द्वितीया (भाई दूज) के दिन यमुना में भाई बहन के साथ-साथ स्नान करने की परंपरा है। इसी क्रम में मथुरा के रिफाइनरी नगर में कांशीराम कॉलोनी निवासी भोला अपनी बहन भरतपुर निवासी गौरी के साथ यमुना स्नान के लिए आया था।
विज्ञापन


दोनों मथुरा में बंगाली घाट पर स्नान के लिए यमुना में उतरे थे। बताया गया है कि भाई बहन एक दूसरे का हाथ पकड़े थे तभी पैर फिसलने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाई-बहन के डूबने का शोर मचने पर वहां घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तलाश शुरू की। कुछ देर में गौरी को निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भोला के शव की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। यमुना का तेज बहाव होने के कारण शव खोजने में परेशानी हो रही है। घटना ने निगम प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed