{"_id":"59eaf0a54f1c1b0d698b6a1c","slug":"man-his-sister-drowned-in-river-yamuna-at-bangali-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भैया दूज पर भाई-बहन की यमुना में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भैया दूज पर भाई-बहन की यमुना में डूबने से मौत
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
drowned in river
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में यमद्वितीया पर स्नान को आए भाई और बहन की यमुना के बंगाली घाट पर डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने बहन का शव निकाल लिया है और भाई के शव की तलाश जारी है।
बता दें कि यम द्वितीया (भाई दूज) के दिन यमुना में भाई बहन के साथ-साथ स्नान करने की परंपरा है। इसी क्रम में मथुरा के रिफाइनरी नगर में कांशीराम कॉलोनी निवासी भोला अपनी बहन भरतपुर निवासी गौरी के साथ यमुना स्नान के लिए आया था।
दोनों मथुरा में बंगाली घाट पर स्नान के लिए यमुना में उतरे थे। बताया गया है कि भाई बहन एक दूसरे का हाथ पकड़े थे तभी पैर फिसलने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
विज्ञापन
भाई-बहन के डूबने का शोर मचने पर वहां घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तलाश शुरू की। कुछ देर में गौरी को निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भोला के शव की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। यमुना का तेज बहाव होने के कारण शव खोजने में परेशानी हो रही है। घटना ने निगम प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Mathura: Man & his sister drowned in river Yamuna at Bangali Ghat. Sister's body found, search for brother on. They were there on Bhai Dooj. pic.twitter.com/x8dvh7gHcw
— ANI UP (@ANINewsUP) October 21, 2017