फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man held hostage for marriage in Etah, rescued by police

UP: हाथ-पैरों में लगी थी हल्दी... बंधे थे कंगन, युवक को बांध जबरन कराई शादी; मंत्र पढ़ने के लिए न था कोई पंडित

Tue, 28 Oct 2025 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Oct 2025 11:35 AM IST
सार

एटा में एक युवक को बंधक बनाकर जबरन शादी कराई गई। पुलिस ने युवक को छुड़ा लिया है। शादी में कोई पंडित नहीं था। आरोप है कि युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन
Man held hostage for marriage in Etah, rescued by police
युवक की जबरन शादी कराई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना इलाके के बिचपुरी गांव से सोमवार को पुलिस को शिकायत मिली कि एक युवक का विवाह बंधक बनाकर जबरन कर दिया गया है। युवक के पिता की इस शिकायत पर पुलिस गांव में पहुंची। वहां से युवक को छुड़ाया। उधर महिला का कहना कि दोनों ने मर्जी से शादी की है।
विज्ञापन


कस्बा बागवाला निवासी धर्मपाल सिंह ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग को लिखित शिकायत दी। आरोप लगाया कि उनके बेटे राहुल को पकड़कर गांव बिचपुरी में रविवार को जबरन विवाह कराया गया है। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ने अलीगंज थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने और युवक को मुक्त कराने का आदेश दिया। इस पर सोमवार को भारी संख्या में पुलिस बल बिचपुरी गांव में लड़की के घर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के हाथ-पैरों में लगी थी हल्दी
पुलिस राहुल को मुक्त कराकर अलीगंज थाने ले आई। उसके हाथ-पैरों में हल्दी लगी थी, कंगन बंधे थे और पैरों में महावर भी सजा हुआ था। युवक और महिला के सात फेरे लेते और शादी की अन्य रस्में करते हुए वीडियो भी सामने आए हैं।

शादी में नहीं था कोई पंडित
थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने भी जबरन शादी कराए जाने का आरोप लगाया। बताया कि वह अपने चाचा के साथ उनकी ससुराल गया था। तभी वहां शादी की चर्चा चलने लगी। सुबह जब भागा तो चाचा पकड़कर ले गए और जबरन शादी करा दी। शादी में कोई पंडित नहीं था।

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी है। पिता धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सगे भाई ने भाई दूज के पर्व पर 23 अक्तूबर को उनके बेटे राहुल को अपनी ससुराल बिचपुरी बुलाया था। 
 

वहां एक रिश्तेदार अपनी बेटी से राहुल की शादी कराने की जिद करने लगा। जब राहुल ने इन्कार किया तो उसे और युवती को एक कमरे में बंद कर दिया गया। जब राहुल 23 अक्तूबर की सुबह खुद को छुड़ाकर भागा तो उसे फिर से पकड़कर बंधक बना लिया गया। 26 अक्तूबर को इनकी जबरन शादी करा दी गई।
 

शादी उन दोनों की इच्छा से हुई: महिला का दावा
वहीं, महिला भी शादी के जोड़े में सजी-धजी अपने परिजन के साथ थाने पहुंच गई। दुल्हन बनी महिला ने दावा किया कि शादी उन दोनों की इच्छा से हुई है। ये लोग बहका रहे हैं। कल फैसला भी हो चुका था, अब बदल गए हैं। राहुल और महिला सहित दोनों के परिजन देर शाम तक थाने में मौजूद थे। 

 

कोई समझौता नहीं हो सका। क्षेत्राधिकारी अलीगंज ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर पुलिस को मौके पर भेजा गया और लड़के को मुक्त कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 

शादी के बाद हुई पंचायत
राहुल की मां क्रांति देवी ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में मजदूरी करता है। बाबा की तबीयत खराब होने पर देखने गांव में आया था। बिचपुरी में जाने पर उसको बंद कर लिया गया। हम लोगों को बिना बताए उसकी शादी कर दी गई। जानकारी पर हम लोग रविवार को वहां गए और पंचायत की गई। उन लोगों ने शादी को स्वीकार किए बिना बेटे को छोड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed