{"_id":"5e47bd8b8ebc3ee609015577","slug":"man-found-dead-in-the-farm-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: नहर किनारे खेत में मिला ग्रामीण का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: नहर किनारे खेत में मिला ग्रामीण का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 15 Feb 2020 03:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के कुसमरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक ग्रामीण का शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के कारण हत्या का आरोप लगाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नगला नीम निवासी रमेशचंद्र पुत्र जंगी सिंह (उम्र 55 वर्ष) शुक्रवार दोपहर तकरीबन दो बजे पड़ोसी गांव हविलिया से गन्ना का रस लेने गए थे। वापस न आने पर खोजबीन की, लेकिन कोई पता नही चला।
रात तकरीबन 10 बजे उनका शव भीखपुरा के पास नहर के किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी विजय वर्मा सिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का आरोप है कि रमेशचंद्र की हत्या कर शव को फेंका गया है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के कारण हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।