{"_id":"67d67c32f16d971de102ad7d","slug":"man-dressed-as-shiva-arrived-to-see-taj-uproar-at-monument-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज देखने पहुंचा शिव वेशधारी...स्मारक पर हंगामा, त्रिशूल-डमरू बाहर रखवाकर दिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज देखने पहुंचा शिव वेशधारी...स्मारक पर हंगामा, त्रिशूल-डमरू बाहर रखवाकर दिया प्रवेश
Sun, 16 Mar 2025 01:11 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:11 PM IST
सार
भगवान शिव की वेशभूषा में ताज देखने पहुंचे आदिदेव को सीआईएसएफ जवानों ने रोक दिया। काफी देर तक बहस और हंगामा हुआ। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश मिल सका।
विज्ञापन
ताज देखने पहुंचे आदिदेव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान शिव की वेशभूषा में घूमने निकले मध्य प्रदेश के नर्मदा घाट के आदिदेव शनिवार को ताजमहल पहुंचे। उन्हें प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान रोक दिया गया। सीआईएसएफ ने आधा घंटे तक उनसे पूछताछ की। बहस और हंगामा होने पर उन्हें प्रवेश करने दिया गया, लेकिन त्रिशूल और डमरू बाहर ही रखवा दिया गया।
ये भी पढ़ें-ध्यान दें: इस रूट पर झांसी-मुंबई का सफर हुआ मुश्किल, ये ट्रेनें निरस्त... नौ का बदला रूट; देख लें पूरा चार्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-ध्यान दें: इस रूट पर झांसी-मुंबई का सफर हुआ मुश्किल, ये ट्रेनें निरस्त... नौ का बदला रूट; देख लें पूरा चार्ट
विज्ञापन
ताजमहल में शनिवार दोपहर मध्य प्रदेश के आदिदेव ने टिकट खरीदा और पूर्वी गेट से अंदर जाने के लिए कतार में पहुंचे। सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया। सीआईएसएफ का कहना था कि वह ऐसे वेश में ताज के अंदर नहीं जा सकते। बहस होने पर उन्हें त्रिशूल, डमरू और शृंगी बाहर रखने को कहा गया।
उधर, आदिदेव का कहना है कि ताजमहल देश की धरोहर है, उसे देखने के लिए विभिन्न संस्कृतियों, वेशभूषा के लोग आते हैं, ऐसी रोकटोक ठीक नहीं। कोई गाइडलाइन है तो एएसआई दिखाए। आदिदेव को ताज में देखकर पर्यटकों ने उनके साथ सेंट्रल टैंक पर फोटो खिंचवाए। आदिदेव ने कहा कि ताज को लेकर जो संदेह जताए जा रहे हैं, उसमें सत्य जल्द ही सामने आएगा।
ये भी पढ़ें-नाले में गिरकर मासूम की मौत: गेंद निकालते समय हुआ हादसा, जब तक निकाला गया...तब तक चली गई जान
ये भी पढ़ें-नाले में गिरकर मासूम की मौत: गेंद निकालते समय हुआ हादसा, जब तक निकाला गया...तब तक चली गई जान
होली के बाद उमड़ी भीड़
ताजमहल में शनिवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ी। होली की छुट्टियों में घर आए लोगों ने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। शनिवार को 40 हजार से ज्यादा लोगों ने ताज का दीदार किया। पश्चिमी गेट पर भीड़ ज्यादा रही, वहीं गोल्फ कार्ट के ड्राइवरों के अवकाश से पूर्वी गेट पर लोगों काे दिक्कत हुई। लोग शिल्पग्राम से ताज के पूर्वी गेट तक पैदल ही चलकर पहुंचे।