{"_id":"67d662313e8c81b6150805a8","slug":"jhansi-mumbai-journey-became-difficult-two-trains-were-cancelled-route-of-nine-trains-changed-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: इस रूट पर झांसी-मुंबई का सफर हुआ मुश्किल, ये ट्रेनें निरस्त... नौ का बदला रूट; देख लें पूरा चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: इस रूट पर झांसी-मुंबई का सफर हुआ मुश्किल, ये ट्रेनें निरस्त... नौ का बदला रूट; देख लें पूरा चार्ट
Sun, 16 Mar 2025 11:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:01 AM IST
सार
Trains affected: यूपी से लखनऊ, कानपुर के रास्ते झांसी और मुंबई जाने वाली दो जोड़ी ट्रेने 42 दिन प्रभावित रहेंगी। यह बदलाव 17 मार्च से होगा। पढ़िए उन ट्रेनों की लिस्ट।
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर सेंट्रल ब्रिज पर 20 मार्च से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया है। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। कासगंज-कानपुर मार्ग पर एक जोड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन व एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त की गई है। नौ साप्ताहिक ट्रेनों के रूट डयवर्जन किया गया है। इन ट्रेनों का संचालन बरेली-रामगंगा मार्ग पर होगा।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल में गंगा नदी पर बना पुल काफी जर्जर हो चुका है। रेलवे के द्वारा ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। मरम्मत कार्य करने के लिए रेलवे 20 मार्च से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन 9 घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। इसी के चलते कासगंज जंक्शन से लखनऊ की ओर आने-जाने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ 19 मार्च से 30 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 55345 लखनऊ-कासगंज 20 मार्च से 1 मई तक निरस्त रहेगी। इस मार्ग पर कासगंज होते हुए गुजरने वाली गांधीधाम -भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस को रेलवे ने निरस्त किया है।
ये भी पढ़ें - UP: 'मैं फंस गया हूं...', रविंद्र को सताता था ये खाैफ, रोज नेहा से होती थी बात; जानें कैसे बने आईएसआई एजेंट
ये भी पढ़ें - UP: 'मैं फंस गया हूं...', रविंद्र को सताता था ये खाैफ, रोज नेहा से होती थी बात; जानें कैसे बने आईएसआई एजेंट
ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर 21, 28 मार्च, 4,11,18,25 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम 24,31मार्च व 7,14, 21, 28 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। वहीं कानपुर से कासगंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली नो साप्ताहिक ट्रेनों का रूट डायवर्जन रेलवे ने किया है।
ट्रेन संख्या 22921-22 गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर 23 मार्च से 30 अप्रैल तक, ट्रेन संख्या 20921-22 लखनऊ-बांद्रा-लखनऊ 22 मार्च से 29 अप्रैल तक, ट्रेन संख्या 12179-80 आगरा फोर्ट-लखनऊ-आगरा फोर्ट 20 मार्च से 30 अप्रैल तक,ट्रेन संख्या 13167 कोलकाता-आगरा फोर्ट 20 मार्च से 24 अप्रैल तक, ट्रेन संख्या 22531 छपरा-मथुरा 21 मार्च से 30 अप्रैल तक, और ट्रेन संख्या 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रैस 22 मार्च से 28 अप्रैल तक बरेली रामगंगा रेल मार्ग पर डायवर्जन होकर चलेगी।
डीआरएम इज्जतनगर मंडल के प्रभारी पीआरओ संजीव शर्मा ने बताया कि कानपुर सेंट्रल में रेलवे पुल पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसी के चलते दो जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया है। नौ साप्ताहिक ट्रेनों के रूट डायवर्जन किए है।