{"_id":"69f854a64717d24ed40b24e6","slug":"man-dies-after-school-bus-collision-family-protests-by-placing-body-in-college-campus-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर कॉलेज में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर कॉलेज में किया हंगामा
Mon, 04 May 2026 01:41 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 04 May 2026 01:41 PM IST
सार
आगरा में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव कॉलेज परिसर में रखकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
स्कूल में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा हाइवे से अकबरा रोड पर स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शव स्कूल प्रांगण में रखकर आर्थिक सहायता की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है। सिकंदरा के गांव अकबरा निवासी राकेश कुमार 35 वर्ष पुत्र सोहनलाल सिकंदरा सब्जी मंडी में काम करता था। सुबह करीब 7 बजें बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। तभी बच्चों को लेकर आ रही आगरा पब्लिक की स्कूली बस ने टक्कर मार दी। जिससे राकेश की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण व मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग करते हुए शव को कालेज प्रांगण में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं मानने को तैयार नहीं थे। मामला बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।