{"_id":"59664b514f1c1b744e8b483c","slug":"man-died-in-mathura-after-death-of-his-brother-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी की मौत की खबर सुन इतना दुखी हुआ देवर कि ट्रेन से...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी की मौत की खबर सुन इतना दुखी हुआ देवर कि ट्रेन से...
ब्यूरो/अमर उजाला राया (मथुरा)
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी की मौत से दुखी एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। देवर-भाभी मुरसान से मथुरा आने को बाइक से निकले थे। सोनई के पास किसी वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई थी जबकि युवक घायल हो गया था। घायल युवक ने कुछ ही देर बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी।
हाथरस के मुरसान निवासी कृष्णमुरारी उर्फ रिंकू (30) पुत्र प्रमोद अपनी भाभी नेहा (25) पत्नी पवन कुमार को बाइक से लेकर मथुरा आ रहा था। बुधवार की सुबह करीब छह बजे जब बाइक सवार देवर-भाभी सोनई के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिंकू मामूली रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोग घायल रिंकू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे। बताया जाता है कि रिंकू उनके पास से भाग निकला।
विज्ञापन
कुछ देर बाद यमुना एक्सप्रेसवे के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला। शव के पास से मिले मोबाइल से शिनाख्त कृष्णमुरारी के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार का कहना है कि सोनई में हुए हादसे के बाद कृष्णमुरारी विचलित हो गया था। उसके बाद कृष्णमुरारी ने एक्सप्रेसवे के समीप ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। घटना के संबंध में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।