{"_id":"60f5e3c18ebc3e69761eada9","slug":"man-died-in-electric-sock-agra-news-agr500500236","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक नीरज का फाइल फोटो
- फोटो : Agra Dehat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। डौकी क्षेत्र में सोमवार को विधायक के स्वागत समारोह के लिए लगाए जा रहे टेंट के लोहे का पाइप लटकते बिजली के तारों में छू गया। इससे टेंट लगा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शव तक नहीं उठाने दिया। बाद में विधायक हेमलता दिवाकर के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव कुंई कुमरगढ़ में ब्लाक प्रमुख बरौली अहीर और बिचपुरी के साथ विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा का स्वागत कार्यक्रम ग्रामीणों ने रखा था। इसके लिए पंडाल लगाया जा रहा था। नगला केशो निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि दोपहर लगभग 12:15 बजे वह अपने बेटे नीरज (18) और वीरेंद्र के साथ टेंट लगा रहा था। तभी बिजली के लटकते तारों में लोहे का पाइप छू गया। करंट से नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोग शव नहीं उठाने दे रहे थे। करीब आधा घंटे तक लोग आक्रोश जताते रहे। बाद में विधायक हेमलता ने फोन के माध्यम से लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।