फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man death from dengue fever in agra

आगरा में डेंगू से होमगार्ड की मौत, बुखार से महिला ने तोड़ा दम, कई बीमार

Sat, 22 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 22 Sep 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
man death from dengue fever in agra
डेंगू
आगरा में बुखार से पीड़ित होमगार्ड की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक वो डेंगू से पीड़ित था। उसने झोलाछाप से दवा ली थी। शुक्रवार को ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे आगरा लेकर आए। जहां उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बरहन कस्बा निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड नेम सिंह स्थानीय थाने में तैनात था। उसकी कई दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। परिजनों ने बताया कि नेम सिंह को डेंगू बुखार था। मोहल्ले के एक झोलाछाप से इलाज कराया जा रहा था। 
विज्ञापन


नेम सिंह ने गुरुवार की रात थाना भवन में ड्यूटी की। ड्यूटी से लौटने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर उसका पुत्र अशोक उपचार के लिए एत्मादपुर के एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उसे आगरा ले जाने का कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीमार होमगार्ड को एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की माने तो नेम सिंह को डेंगू था। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। 

उधर, बाह क्षेत्र के बिचौला गांव में बुखार से शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई। उमेश चंद्र धापक की पत्नी इंद्रावती को छह दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजन बीमार इंद्रावती को बाह ले गए। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार की सुबह आगरा ले जाते उनकी मौत हो गई।  

वहीं फतेहाबाद के ब्लाक बरौली अहीर के गांव बगदा में वायरल बुखार का प्रकोप होने से घर-घर चारपाई बिछी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया। वहीं गांव लोधई, गुतिला, रामनगर, ब्रह्मनगर, बजेहरा गांव भी लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed