फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dead body found hanging from tree on the side of Agra-Lucknow Expressway

Agra: एक्सप्रेसवे के किनारे पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, परिजन बोले- कर्ज से था परेशान

Fri, 28 Oct 2022 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 03:06 PM IST
सार

गांव बहेटा का रहने वाला राजमिस्त्री गुरुवार की सुबह घर से निकला था। शुक्रवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है।  

विज्ञापन
man dead body found hanging from tree on the side of Agra-Lucknow Expressway
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड पर शुक्रवार की सुबह राजमिस्त्री का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजमिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव बहेटा का रहने वाला राम गोविंद (45) राजमिस्त्री का काम करता था। परिजन के मुताबिक रामगोविंद गुरुवार शाम को अपने साड़ू के घर कुंडौल जाने के लिए घर से निकला था। शुक्रवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे उसका शव एक्सप्रेसवे के किनारे नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। 
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि राजमिस्त्री राम गोविंद पर कर्जा था, जिससे वह परेशान था। इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। राजमिस्त्री पर परिजन कर्जा होना बता रहे हैं। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed