फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man cuted his wife finger

मैनपुरी में आरोपी ने काटी पत्नी की उंगली

Sun, 24 Jan 2021 06:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Man cuted his wife finger
भोगांव। गांव नगला दीपा में पत्नी को पीटने के बाद गुस्से में आरोपी पति ने दांतों उसकी अंगुली काटकर अलग कर दी। बचाने आए महिला के भाई को भी आरोपी ने पीटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नगला दीपा निवासी कुमकुम शनिवार की रात करीब नौ बजे कमरे में सो रही थी। तभी पति विमलेश आया और गालियां देते हुए उसे पीटने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कुमकुम के दाएं हाथ की एक अंगुली दांतो से काट कर अलग कर दी। चीखपुकार सुनकर कुमकुम का भाई शिवा बचाने आया तो उसे भी पीटा।
विज्ञापन

मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी विमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गांव बरहट निवासी श्रीदेवी शनिवार शाम अपने पुत्र वीरपाल के साथ खेत पर गई थी। तभी गांव के नामजद लोग उसकी गेहूं की फसल में पानी का पाइप डाल रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने श्रीदेवी और पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed