{"_id":"5e4535e08ebc3ee5ad3b4932","slug":"man-commits-suicide-with-wife-saree-in-jasrana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी की रस्मों में व्यस्त था परिवार, पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की रस्मों में व्यस्त था परिवार, पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया पति
Thu, 13 Feb 2020 05:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 13 Feb 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
पंकज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले हुई शादी की रस्में अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि बड़े बेटे ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की इस घटना से दो बच्चों और पत्नी का बुरा हाल है। परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान में गांव कौरारा निवासी रामवीर सिंह का परिवार किराए पर रहता है। दो दिन पहले रामवीर के छोटे बेटे टीपू की शादी हुई थी। घर में शादी की रस्मों को संपन्न किया जा रहा था।
वहीं उनका मझला पुत्र पंकज (30) अपने घर पर था। पंकज की पत्नी रंजना शादी के कार्यों के चलते दूसरे घर पर थी। बृहस्पतिवार सुबह रंजना अपने घर पहुंची तो घर का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। पंकज उसकी ही साड़ी का फंदा बनाकर चौखट पर लटक रहा था।

पंकज की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चीख पुकार मचने पर पड़ोसियों के साथ परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता द्वारा तहरीर न देने पर पड़ोसी युवक हरीश की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
दो बच्चों को पालने का संकट है पत्नी के सामने
मृतक की शादी दस पूर्व रंजना के साथ हुई थी। मृतक के दो बच्चे हैं। पत्नी के सामने दोनों बच्चों को पालने का संकट खडा हो गया। मृतक मजदूरी कर परिवार को पाल रहा था। पडौसियों की माने तो परिवार में आए दिन विवाद होता था।