फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man commits suicide in the room of Gurudwara Guru Ka Taal in Agra

आगरा: गुरुद्वारा परिसर में बने कमरे में फंदे से लटका मिला जत्थेदार का शव, पुलिस मान रही आत्महत्या

Fri, 08 Apr 2022 05:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 05:53 PM IST
सार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल परिसर में एक जत्थेदार ने आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया गया है कि जत्थेदार माइग्रेन बीमारी से पीड़ित थे। 15 दिन पहले दवा लेने के लिए आगरा आए थे।  

विज्ञापन
man commits suicide in the room of Gurudwara Guru Ka Taal in Agra
जत्थेदार गुरतेज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल परिसर में बने कमरे में शुक्रवार दोपहर को जत्थेदार गुरतेज सिंह का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली थी कि मूलरूप से बठिंडा, पंजाब निवासी गुरतेज सिंह (55) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस पहुंच गई। पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल के मीडिया समन्वयक गुरनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरतेज सिंह पीलीभीत स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक देव जी के जत्थेदार थे। उन्हें माइग्रेन की परेशानी थी। वह अक्सर दवा लेने आते थे। वह 15 दिन पहले आए थे। शुक्रवार सुबह दस बजे उन्होंने सभी लोगों से बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा 

इसके बाद अपने कमरे में चले गए। दोपहर तकरीबन 12 बजे एक सेवादार उन्हें लंगर में ले जाने के लिए कमरे पर गया। मगर, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर सेवादार ने परिसर में बने कार्यालय में बताया। इस पर दरवाजा तोड़ा गया और पुलिस को सूचना दी गई। 

कमरे में पंखे से गुरतेज सिंह का शव लटका हुआ था। उनको फंदे से उतारा गया। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

माइग्रेन की बीमारी से थे परेशान 

गुरतेज सिंह पीलीभीत स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक देव जी के जत्थेदार थे। उन्हें माइग्रेन की परेशानी थी। वह अकसर दवा लेने आते थे। वह 15 दिन पहले आए थे। तब से यहां रह रहे थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed