फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man commits suicide by shoot himself after dispute with wife in mainpuri

Mainpuri: पत्नी को लेने ससुराल आए फिरोजाबाद के युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 12 Jul 2022 01:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 01:11 PM IST
सार

फिरोजाबाद निवासी युवक सोमवार को पत्नी को लेने मैनपुरी आया था। मंगलवार की सुबह पत्नी से विवाद के बाद उसने खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन
man commits suicide by shoot himself after dispute with wife in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के वंशीगोहरा स्थित ससुराल में आए एक युवक ने मंगलवार की सुबह खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक का पत्नी से न्यायालय में विवाद चल रहा था। सोमवार को वह उसे लेने के लिए आया था। अभी तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। 

विज्ञापन

न्यायालय में चल रहा है विवाद  

जनपद फिरोजाबाद के आसफाबाद चौराहा के पास निवास कर रहे 40 वर्षीय गोपी गुप्ता का पत्नी पूजा से करीब चार साल से न्यायालय में विवाद चल रहा है। आपसी बातचीत के बाद सोमवार को वह पत्नी को लेने के लिए कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा स्थित ससुराल आया था। मंगलवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, इसके बाद गोपी ने अपने पेट में तमंचा से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। गोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजी लाश 

मेडिकल कॉलेज में कुछ देर इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया की ससुराल आए युवक ने खुद को गोली मारी है, तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी व अन्य ससुराली जनों से पुलिस ने पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed