फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man commits suicide by jumping in front of train at Kosikalan railway station in Mathura

मथुरा में मौत की छलांग: रेलवे स्टेशन पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सीसीटीवी में कैद घटना

Mon, 28 Mar 2022 09:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 09:56 PM IST
सार

मथुरा के कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Man commits suicide by jumping in front of train at Kosikalan railway station in Mathura
आत्महत्या से पहले प्लेटफॉर्म पर खड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर कर ली। यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन आते ही युवक प्लेटफॉर्म से उसके आगे कूद जाता है। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है। घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो जाती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन

भाग कर आया और ट्रेन के आगे कूद गया 

सोमवार तड़के तकरीबन चार बजे की है। वीडियो में दिख रहा है कि कोसीकलां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर एक युवक भागता हुआ आता है। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही ट्रेन के आगे युवक कूद जाता है। जब ट्रेन गुजर गई, तब उसके शव को रेलवे पुलिस ने देखा। ट्रेन के नीचे आने से युवक का शव बुरी तरह क्षति-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। 

विज्ञापन

जेब में रखे कागज पर लिखे थे फोन नंबर 

जीआरपी को युवक की जेब में कागज रखे मिले। जिन पर लिखे मोबाइल नंबर पर जब संपर्क किया तो उसकी शिनाख्त सागर पुत्र बच्चू सिंह निवासी तलेगांव जिला वर्धा महाराष्ट्र के रूप में हुई। जीआरपी ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। युवक की उम्र करीब 30 साल बताई गई है। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया शेयर हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed