{"_id":"6afc49b7c764cb3c0f027d9d","slug":"man-brutally-beaten-in-agra-after-dropping-cannabis-cigarette-video-viral-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजे की सिगरेट ने कराया बवाल: युवक पर बरसाए डंडे, लात-घूंसों से किया लहूलुहान; घर पर भी पथराव, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजे की सिगरेट ने कराया बवाल: युवक पर बरसाए डंडे, लात-घूंसों से किया लहूलुहान; घर पर भी पथराव, देखें वीडियो
Tue, 17 Nov 2026 06:07 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:07 PM IST
सार
घटना की शिकायत करने परिवार थाने पहुंचा तो दबंगों ने घर पर पथराव किया। परिवार दहशत में है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
युवक को बेरहमी से पीटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के गुलाब नगर, चंदन नगर में बाइक का हैंडल टकराने से गांजे की सिगरेट गिरने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने दो दिन बाद युवक को घेरकर जमीन पर गिरा दिया। फिर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में 25 सेकेंड के भीतर युवक पर 12 डंडे, 23 लात-घूंसे बरसाने की घटना कैद हुई है। हमलावरों का दुस्साहस यहीं नहीं थमा। परिजन शिकायत करने थाने पहुंचे तो आरोपियों ने युवक के घर पर भी पथराव कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गुलाब नगर चंदन नगर निवासी गोल्डी चौहान ने बताया कि 12 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह घर के पास दुकान से पूजा का सामान लेने जा रहा था। चौराहे के पास कुछ दबंग गांजा और सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान बाइक का हैंडल वहां खड़े एक युवक से टकरा गया। आरोप है कि इससे उसके हाथ से गांजे की सिगरेट गिर गई। इस पर दबंगों ने गाली-गलौज कर थप्पड़ मार दिए। वह विवाद बढ़ाए बिना घर लौट आया।
विज्ञापन
14 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे गोल्डी बुखार की दवा लेने निकला था। विजयपाल चक्की के पास पहुंचते ही दीपू कालिया ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। इसके बाद करन, हिमांशु सिकरवार और रोहन यादव समेत कई युवक आ गए। सभी ने उसे घेरकर जमीन पर गिरा दिया और बेरहमी से पीटा। इसी दौरान देवेंद्र ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों से उसे बचाया और घर पहुंचाया।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे तो आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। इससे परिवार दहशत में है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही हैं।