{"_id":"691cb27c9c67c83543003aae","slug":"man-beaten-for-protesting-against-watching-woman-bathing-from-terrace-kasganj-news-c-175-1-kas1003-139673-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नहाते समय महिला को छत से देखने का विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नहाते समय महिला को छत से देखने का विरोध पर पीटा
Tue, 18 Nov 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने नहाते समय छत से देखने और विरोध करने पर पिटाई लगाने के आरोप में चार के खिलाफ प्राथमिकी दी है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह बीती 9 जून की शाम अपने घर में लगे नल पर नहा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला प्रवेंद्र अपनी मकान की छत से उसे नहाते समय देखने लगा। महिला ने उसे छत से नीचे जाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसे लेकर महिला का पति, प्रवेंद्र के घर शिकायत करने गया तो उसके परिजन झगड़े पर उतर आए। महिला का आरोप है कि प्रवेंद्र, उसके पिता महेंद्र, सतीश और मोहर सिंह ने उसके घर पर हमला कर दिया। महिला और उसके पति को लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे महिला के गर्भ में पल रहे तीन माह के भ्रूण की मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर बचाने आई सास की भी आरोपियों ने पिटाई लगा दी।
महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर महिला ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट ने मामले में सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया, मामले की जांच की जा रही है।