फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Beat up Police Cop in Women Police Station Mainpuri

Mainpuri: महिला थाने में सिपाही से भिड़ा युवक, जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
सार

मैनपुरी के महिला थाने में सिपाही से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक और सिपाही मारपीट करने नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Man Beat up Police Cop in Women Police Station Mainpuri
थाने में युवक ने सिपाही को पीटा - फोटो : ANI

विस्तार

मैनपुरी के महिला थाने में मंगलवार को दंपती के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे। अचानक पति उग्र होकर पत्नी से झगड़ने लगा। सिपाही बीच में आया तो वह उससे भी भिड़ गया। उसने सिपाही पर हाथ चला दिया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई और लात-घूंसे चले। आरोपी ने सिपाही पर दनादन  कोतवाली पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
थाना किशनी क्षेत्र के कटरा समान निवासी मुकेश चंद्र ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दामाद विष्णु दीक्षित निवासी गांव बबुरारा थाना नवाबगंज फर्रुखाबाद पुत्री दिव्या के प्रताड़ित कर रहा है। मंगलवार को मामले में दोनों पक्ष के लोगों को थाने में बुलाया गया। दोनों के बीच बातचीत चल रही थी, तभी अचानक विष्णु उग्र होकर पत्नी से झगड़ने लगा। 
विज्ञापन


वहां मौजूद पुलिसकर्मी इंद्रवीर बीच में आया तो युवक उस से भी भिड़ गया। इसके बाद दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने युवक को अलग कर हवालात में बंद कर दिया। कोतवाली पुलिस विष्णु को कोतवाली ले गई। इंद्रवीर की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो

युवक और सिपाही के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक के परिजन द्वारा बताया कि विष्णु मानसिक रूप से बीमार है, उसका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। उनके द्वारा समस्त कागजात पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि महिला थानं में काउंसलिंग के दौरान उग्र हुए युवक द्वारा सिपाही से अभद्रता की गई, मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed