फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Attempt To Commit Suicide InFront Of Agra SSP Office

आगरा: बहन से हुई थी छेड़छाड़, कार्रवाई न होने से भाई ने किया एसएसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास

Fri, 15 Jan 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 15 Jan 2021 12:09 AM IST
सार

  • बहन के साथ छेड़छाड़ में कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप
  • जांच में गलत निकले आरोप, लपटों से घिरा देखकर मची अफरातफरी

विज्ञापन
Man Attempt To Commit Suicide InFront Of Agra SSP Office
आगरा कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एसएसपी कार्यालय के सामने गुरुवार दोपहर 12 बजे एक युवक ने खुद को आग लगा ली। उसको लपटों से घिरा देखकर परिसर में अफरातफरी मच गई। बाद में लोग और पुलिसकर्मी आ गए। उन्होंने किसी तरह आग को बुझाया। इसके बाद युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का कहना था कि उसकी बहन को एक युवक परेशान करता है। पुलिस से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश किए।   

विज्ञापन


कमला नगर क्षेत्र में रहने वाला युवक गुरुवार दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंचा। एसएसपी कार्यालय के सामने पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि अचानक वह लपटों से घिर गया। इससे आशंका है कि वह किसी बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया था। युवक को लपटों से घिरा देखकर लोग जुट गए। 
विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह उसके कपड़ों को फाड़ दिया। इसके बाद आग को बुझाया। आग से उसके माथे, हाथ और बाल जल गए। अधिवक्ता भी जुट गए। वह भी मदद को आगे आ गए। एसएसपी ऑफिस से एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता आए। उन्होंने झुलसे हुए युवक को एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के चक्कर काटे, नहीं हो रही सुनवाई 
पुलिस ने युवक से बात की। उसने बताया कि घर में उसकी बहन और मां हैं। घर के पड़ोस में एक युवक रहता है। वह बहन को परेशान करता है। उसके साथ छेड़छाड़ करता है। थाना कमला नगर पुलिस से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर थक हारकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसके आरोप सुनकर हर कोई सन्न रह गया। बाद में एसएसपी बबलू कुमार ने थाना कमला नगर पुलिस को जांच के आदेश किए। यह भी कहा कि अगर, लापरवाही बरती गई होगी तो दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। 

बहन ने आरोप नकारे, कहा-नशे का आदी है भाई 
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि युवक की बहन से थाना कमला नगर पुलिस ने बात की। उसे मां के साथ थाने बुलाया गया। युवती ने पूछताछ में बताया कि भाई नशे का आदी है। कामकाज करता नहीं है। बीमार भी रहता है। अविवाहित है। आए दिन झगड़ा करता रहता है। बुधवार रात को भी दोनों से झगड़ा किया था। एक युवक परिवार की मदद करता है। उससे भी झगड़ा करता है। 

युवक पर लगाया आरोप गलत है। वह कभी शिकायत करने थाने पर नहीं आई है। भाई की हरकतों की वजह से मकान तक बिक गया है। चाय का खोखा चलाकर अपना और परिवार का गुजर बसर कर रही हैं। उसकी शादी नहीं हुई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। युवती के बयान को लिखित में लेने के साथ रिकॉर्ड भी किया गया। थाना नाई की मंडी में युवक के खिलाफ आत्मदाह के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed