फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested who killed his four years son in firozabad

Firozabad: लड्डू में जहर देकर चार साल के बेटे की हत्या, दो महीने बाद आरोपी पिता गिरफ्तार, उगला राज

Tue, 21 Jun 2022 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 06:07 PM IST
सार

शक में एक व्यक्ति ने  अपने मासूम बेटे की जान ले ली। उसे शक था कि मासूम उसका बेटा नहीं है। इस पर आरोपी ने लड्डे में जहर मिलाकर उसे खिला दिया। 

विज्ञापन
man arrested who killed his four years son in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाज में अपने मासूम बेटे की हत्या करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो महीने पहले लड्डू में जहर मिलाकर चार साल बेटे को खिलाया था। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा किया। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मक्खनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले चार साल के बालक की 18 अप्रैल को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उसकी मौसी और परिवार के अन्य लोगों ने हत्या का आरोप बालक के पिता निवासी शाहदरा चुंगी (आगरा) पर लगाया था। इस पर पुलिस ने सुनील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन

मोहल्ले के युवक से थे पत्नी के संबंध

थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात आरोपी युवक को बिल्टीगढ़ चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ आगरा में शाहदरा चुंगी के समीप रहता है। मोहल्ला निवासी एक युवक के उसकी पत्नी के साथ अनैतिक संबंध थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक को था यह शक 

आरोपी ने कहा कि पत्नी को काफी मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। जिस युवक का घर आना जाना था, वह कहता था कि मासूम उसका बच्चा है। इस पर आरोपी ने बेटे को मारने की ठान ली। आरोपी ने पहले डेविड को घर पर ही मारने का प्रयास किया। जब पत्नी को जानकारी हुई तो उसने डेविड को अपने मायके भेज दिया था। 

आरोपी पिता 18 अप्रैल को लोडर लेकर ससुराल आया था। रात में मासूम बेटे को लड्डू में सल्फास मिलाकर खिला दिया। इसके बाद वह सुबह होते ही किसी को बिना बताए चला गया। इसके बाद मासूम की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार ने बताया कि हत्या आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed