{"_id":"5dbbc1ec8ebc3e013a3e5f37","slug":"man-arrested-for-murder-of-his-wife-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर पति ने लिखाई अपहरण की रिपोर्ट, एक साल बाद सामने आया 'खौफनाक' सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर पति ने लिखाई अपहरण की रिपोर्ट, एक साल बाद सामने आया 'खौफनाक' सच
Fri, 01 Nov 2019 10:56 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के शाहगंज निवासी महिला शिवानी की हत्या उसके पति पुष्कर ने ही की थी। इसका खुलासा उसे हिरासत में लिए जाने के बाद हुआ है। वो पुलिस को उसी जगह लेकर गया जहां शिवानी की लाश को उसने फूंक दिया था।
आरोपी ने पुलिस को बताया है कि शिवानी बात-बात पर झगड़ा करती थी, इसलिए उसे गला दबाकर मार दिया। पकड़े जाने से बचने के लिए शव को जला दिया।
पुलिस को 20 नवंबर 2018 को जगदीशपुरा के मघटई में शिवानी का कंकाल मिला था। वहां घास जली हुई थी। इससे साफ हो गया था कि उसे वहीं ले जाकर फूंका गया। शव की पहचान नहीं हो पाई थी। शिवानी का मायका पथौली में है।
उसके पिता गंगा सिंह ने पुष्कर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। वो कह रहा था कि शिवानी लापता हो गई है। शक जता रहा था कि किसी के साथ भाग गई है। इससे गंगा सिंह को उस पर ही शक हो रहा था लेकिन पुलिस उनकी सुन नहीं रही थी।

Trending Videos
गंगाराम हाईकोर्ट गए। एसएसपी को कोर्ट में पेश होना पड़ा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुष्कर की मोबाइल लोकेशन चेक की गई। आखिरी लोकेशन मघटई की आई। उससे पूछताछ की गई तो खुलासा हो गया।
शिवानी के अपहरण का नाटक करता रहा
पुलिस का कहना है कि शिवानी की हत्या करने के बाद पुष्कर नाटक करता रहा कि उसका कोई बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। उसने इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। थाने के चक्कर काट रहा था। पुलिस से कहता था कि पत्नी का पता लगाया जाए।
डीएनए परीक्षण कराएगी पुलिस
शिवानी के कंकाल से डीएनए सैंपल लेकर उसके परिवारीजनों से मिलान कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इससे पुख्ता साक्ष्य रहेगा और यह साबित हो पाएगा कि मघटई में मिला शव शिवानी का ही था।