{"_id":"69cd47400db174cd110ef7f4","slug":"man-arrested-for-making-obscene-comments-on-women-agra-news-c-421-1-pin1001-4776-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। कस्बे के तहसील मार्ग स्थित चौराहे पर मंगलवार की शाम 5 बजे राहगीर महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाले को एंटी रोमियो टीम ने धर दबोचा। पुलिस की पकड़ में आते ही कमेंट करने वाला खेरी जमसारा भिंड का विपिन सिंह गिड़गिड़ाने लगा। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि एंटी रोमियो टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि राहगीर महिलाओं ने पुलिस की एंटी रोमियो चैकिंग टीम को गिरफ्तार किए युवक की हरकतों की जानकारी दी थी। पुलिस को देख कर वह तहसील मार्ग पर भागा था। जिसे घेर कर पकड़ा गया।
इंसेट
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, दोबारा वारदात से दहशत
पिनाहट। पिनाहट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 15 मार्च को वह अपने घर पर मौजूद थी, तभी पड़ोस का रहने वाला व्यक्ति जबरन घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी छत के रास्ते कूदकर भाग गया। घटना के बाद परिवार के स्तर पर समझौता करा दिया गया था। पीड़िता के अनुसार, 30 मार्च की रात करीब 1:15 बजे आरोपी दोबारा दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की इस हरकत से वह और उसका परिवार भयभीत हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद