{"_id":"691d3714ff9703331600dbe0","slug":"man-arrested-for-leaking-pic-of-9-year-old-trafficking-survivor-accused-booked-for-revealing-minor-s-identity-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दरिंदों ने नोचा जिस्म...मददगारों ने दिया उससे भी बड़ा जख्म, नौ साल की मासूम के साथ ऐसा कृत्य; एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दरिंदों ने नोचा जिस्म...मददगारों ने दिया उससे भी बड़ा जख्म, नौ साल की मासूम के साथ ऐसा कृत्य; एक गिरफ्तार
Wed, 19 Nov 2025 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Nov 2025 08:48 AM IST
सार
देह व्यापार पीड़ित बालिका की मदद तो नहीं की, उसकी पहचान उजागर कर जख्म दे डाले। पुलिस ने बालिका के फोटो और वीडियो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर पुलिस ने देह व्यापार पीड़ित बालिका के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बालिका की पहचान उजागर करने के आरोप में फिरोजाबाद के गांव रसूलपुर निवासी श्रीकांत उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
थाना सदर पुलिस ने बताया कि बताया कि 22 जुलाई को 9 साल की बालिका ने एक घर से बाहर निकलकर मदद की गुहार लगाई थी। एक राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। बच्ची ने बताया था कि उसे घर में कैद करके रखा गया था। उससे देह व्यापार कराया जा रहा था। बालिका के शरीर पर कई चोट के निशान थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराया था। इस बीच किसी ने सोशल मीडिया पर बालिका के वीडियो फुटेज और फोटो वायरल कर दिए जिससे बालिका की पहचान उजागर हो गई थी।
पुलिस ने आईडी की जांच की। यह श्रीकांत उपाध्याय के नाम पर थी। इस पर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 72 एवं किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 के तहत यौन अपराधों से पीड़ित बच्चों की पहचान उजागर करने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार को बुंदू कटरा से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता की मदद करना चाहता था। इसलिए वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। उन्हें कानून की जानकारी नहीं थी। बाद में उन्हें पता चला। पुलिस ने वीडियो हटवाया था।