फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested for killing his father in agra

आगरा: रुपये नहीं दिए तो बुजुर्ग पिता को बेटे ने मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

Tue, 12 Oct 2021 09:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 09:01 PM IST
सार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में हुई किसान की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बड़े बेटे ने ही किसान की हत्या की थी। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना कबूल किया है। 

विज्ञापन
man arrested for killing his father in agra
पुलिस की गिरफ्त में पिता का हत्यारोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव जामुनीभान में किसान लाखन सिंह (58) की हत्या उसके ही बेटे सुल्तान सिंह ने की थी। पुलिस ने 24 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया। बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता से मनमुटाव चल रहा था। उन्होंने मना करने पर भी अपनी जमीन बेच दी थी। इसकी रकम अपने छोटे भाई को दे दी थी। विरोध करने पर भी नहीं माने थे। इससे वह नाराज था। रात में सोते समय पिता पर लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

 
गांव जामुनीभान निवासी लाखन सिंह का शव सोमवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिला था। उनके सिर में भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई थी। गले पर भी दबाने का निशान था। परिवार के लोगों ने रंजिश से इंकार किया था। पहले पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाहते थे। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा: शमसाबाद में घर के बाहर सो रहे किसान की हत्या, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई विजय ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घटनास्थल पर डाग स्क्वायड को बुलाया था। खोजी कुत्ता जहां शव पड़ा था, वहां से घर के अंदर एक कमरे में गया था। इस कमरे में लाखन का बड़ा बेटा सुल्तान सोया था। पुलिस ने शक के आधार पर लाखन सिंह के बड़े बेटे सुल्तान को हिरासत में ले लिया। 

जमीन बेचकर भाई को दे दिए थे रुपये
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सुल्तान ने पिता की हत्या रात 12 बजे लोहे की रॉड से करना कबूल किया। इसके पीछे वजह बताई कि पिता से उसका मनमुटाव चल रहा था। पिता उसकी बात नहीं मानते थे। अपने भाई विजय पर विश्वास करते थे। लाखन सिंह ने 16 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। 

सुल्तान सिंह ने जमीन बेचने से मना किया था। मगर, लाखन ने बात नहीं मानी। जमीन बेचकर मिली रकम भी भाई को दे दी, जबकि विजय के हिस्से के आठ लाख रुपये ही थे। सुल्तान छह लाख रुपये का बैंक का लोन चुकाना चाहता था। 

इसलिए पिता से आठ लाख रुपयों में से छह लाख रुपये बैंक का लोन चुकाने की कह रहा था। मगर, लाखन ने ऐसा नहीं किया। उधर, विजय ने आठ लाख रुपये लाखन को वापस कर दिए थे। मगर, इनमें से भी सुल्तान को कुछ नहीं मिला था। इस बात से सुल्तान खफा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लोहे की रॉड बरामद कर ली। 

गमछे से गला भी घोंटा 
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुल्तान रविवार रात 12 बजे वह लघुशंका के लिए जगा। उसने लोहे की रॉड उठाई। इसके बाद पिता के सिर पर तीन प्रहार किए। इसके बाद उनका गमछा लेकर गला भी घोंट दिया। उसको गले में कसकर गांठ लगा दी। घटनास्थल पर एक गमछा और मिला था। यह सुल्तान सिंह का था। सुबह पिता को हॉस्पिटल ले जाने का नाटक करता रहा। पुलिस के पहुंचने पर बेटा रोने लगा। उसकी हरकत से पुलिस को शक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed