फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested for his brother murdered in kasganj

कासगंज: संपत्ति के लिए भाई ने ली भाई की जान, ढाई साल बाद खुला हत्या का राज

Tue, 07 Sep 2021 04:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Sep 2021 04:42 PM IST
सार

ढाई साल पहले सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नाथपुर में अजय पुत्र अनूप सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। मंगलवार को इस हत्याकांड का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतक का भाई निकला। 

विज्ञापन
man arrested for his brother murdered in kasganj
घटना का खुलासा करते एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में ढाई साल पहले गांव नाथपुर में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक का सगा भाई ही हत्यारा निकला। संपत्ति बंटवारे में पिता के व्यवहार से आहत होकर उसने भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अप्रैल 2019 में सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नाथपुर में अजय पुत्र अनूप सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। इस घटना के खुलासे में पुलिस की टीमें लगाई गईं। सिढ़पुरा थाना प्रभारी विनोद कुमार इस मामले के खुलासे में जुटे हुए थे। 
विज्ञापन


प्रकाश में आया कि अजय की हत्या उसके भाई विजय ने की है। उसे पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया। तब खुलासा हुआ कि मृतक अजय बहुत ही सीधा व्यक्ति था। उसकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक का छोटा भाई विजय आपराधिक प्रवृत्ति का है। जो कई साल तक जेल में रहा है और नशे का आदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई को दे दी थी ज्यादा जमीन 
मृतक के पिता के अनूप सिंह सेवानिवृत्त सैनिक हैं। जिन्हें पेंशन मिलती है। अनूप सिंह अजय के परिवार पर अधिक ध्यान देते थे और जमीन के बंटवारे में अजय को अधिक हिस्सा दे दिया था और विजय को कम हिस्सा दिया। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद था। 

हत्या से कुछ दिनों पहले विजय ने अपने भाई अजय और भतीजे हेमवीर पर जान से मारने की नियत से फायर किया था। परिवार का मामला होने के कारण समझौता हो गया, लेकिन विजय अंदर ही अंदर दुश्मनी मानने लगा। इसी के चलते उसने गला रेतकर अजय की हत्या कर दी। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता के व्यवहार से वह आहत हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से नाथपुर भुजपुरा के बीच जाने वाले रास्ते पर बरगद के पेड़ के पास बनी कोठरी से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed