{"_id":"6ac4b58c460964bbd904a299","slug":"man-and-his-son-daughter-assaulted-after-objecting-to-abusive-language-in-barhan-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर गाली-गलौज से रोका तो बवाल: पिता, बेटे और बेटी से मारपीट; आठ पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर गाली-गलौज से रोका तो बवाल: पिता, बेटे और बेटी से मारपीट; आठ पर एफआईआर
Tue, 06 Oct 2026 02:17 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:17 PM IST
सार
बरहन के टेहू गांव में घर के बाहर गाली-गलौज करने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि आठ लोगों ने पिता, बेटे और बेटी के साथ मारपीट की, जिसमें बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव टेहू में मकान के दरवाजे पर गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपियों द्वारा पिता पुत्र और पुत्री के साथ मारपीट करने पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
टेहू निवासी खजान सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि शनिवार सायं आठ बजे वह अपने घर पर था। तभी गांव के रवि, सचिन, सूरजपाल, सौदान सिंह, पंकज, योगेश, शनि, रोहित घर के बाहर आपस गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर झगड़ा करने लगे।
बचाने आए उसके बेटे अर्जुन और उसकी पुत्री कृष्णा के साथ भी मारपीट की, जिससे अर्जुन को काफी चोट आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।