फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man and 12 year old boy seriously injured in fireworks explosion in mainpuri

Mainpuri: आतिशबाजी में विस्फोट होने से दहले लोग, युवक और बालक गंभीर रूप से घायल

Tue, 18 Oct 2022 08:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 08:41 PM IST
सार

मैनपुरी के बिछवां और कुरावली क्षेत्र में मंगलवार को आतिशबाजी में विस्फोट होने से युवक और 12 साल का बालक घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
man and 12 year old boy seriously injured in fireworks explosion in mainpuri
कुरावली में घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के धरापुर में आतिशबाजी में विस्फोट होने से युवक और कुरावली में बालक घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ने धारापुरा में घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन

  
बिछवां के गांव धारापुर निवासी आतिशबाजी लाइसेंस धारक अमर सिंह गांव के बाहर बंबा किनारे आतिशबाजी बनाकर बिक्री करता है। मंगलवार को औंछा के गांव नगला आंध्रा हाल निवासी मोहल्ला गाड़ीवान निवासी प्रिंस आतिशबाजी खरीदने के लिए आया था। 
विज्ञापन


खरीदारी के दौरान आतिशबाजी की बोरी पलटते समय विस्फोट गया। धमाके से प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन फानन घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के बाद एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लाइसेंस धारक से जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरावली में मकान के पीछे हुआ धमाका 

कुरावली की गिहार कॉलोनी में मंगलवार शाम मकान के पीछे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतनी तेज था कि घरों की खिड़की दरवाजा तक हिल गए। धमाके के साथ ही 12 वर्षीय बालक ऋषभ कई फीट ऊंचा उछलने के बाद जमीन पर आ गया। 

बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच परिजन आ गए और आनन फानन बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ संजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं आसपास के लोगों से धमाके के बारे में जानकारी ली।

गंधक और पोटाश की वजह से हुआ धमाका

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो मौके पर गंधक और पोटाश बिखरा हुआ था। यह भी जानकारी मिली कि बालक वहां पर गंधक पोटाश की बिक्री कर रहा था। किसी वजह से उसमें धमाका हुआ और बालक घायल हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed