Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mama and mami killed  three-year-old Radhika in etah mosi watched in silence full story

यूपी: मामा-मामी ने की हत्या, इसलिए मौसी चुपचाप खड़ी होकर देखती रही; तीन वर्षीय राधिका के कत्ल की पूरी कहानी

Tue, 10 Nov 2026 03:03 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 03:03 PM IST
सार

एटा में मासूम राधिका हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जब राधिका की हत्या की गई, उस समय चचेरी मौसी भी वहां मौजूद थी। वो कत्ल की इस वारदात को चुपचाप देखती रही। अब पुलिस ने मामा-मामी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
mama and mami killed  three-year-old Radhika in etah mosi watched in silence full story
राधिका के कत्ल की पूरी कहानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में जब राधिका की हत्या की गई तो वहां उसकी चचेरी मौसी मौजूद थी। जब भी पुलिस दिखाई देती वह घबरा जाती और किसी प्रकार का जवाब नहीं दे पाती। वहीं दीपक भी डॉग स्क्वायड को देखकर परेशान हो जाता था। इसी के आधार पर पुलिस ने जब इन लोगों से कड़ाई के साथ पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


मलावन थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल में 24 अक्तूबर को दोपहर के समय तीन वर्षीय राधिका अपने नाना-नानी के घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी एक छोटी बच्ची ने उससे कहा कि तुम्हारी मामी बुला रही हैं। मासूम राधिका को क्या पता था कि मामी पूजा उसकी सांसें रोकने के लिए बुला रही हैं।
विज्ञापन



 
Trending Videos

जब वह घर के अंदर पहुंची तो पूजा ने पकड़कर उठाया और जमीन पर पटक दिया। जब यह वारदात हो रही थी तो राधिकी की चचेरी मौसी रोली की बहन वहां मौजूद थी। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पुलिस ने जब पूछताछ की तो उस किशोरी ने कुछ नहीं बताया और सारे तथ्य जानबूझकर छुपाए। इसकी वजह से वारदात के आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 
विज्ञापन

इतना ही नहीं पुलिस को देखते ही उस किशोरी के हाव-भाव बदल जाते थे और घबराने लगती थी। यह देखकर पुलिस ने जब कड़ाई के साथ उससे पूछताछ की तो सच बता दिया। इसके अलावा दीपक तो पहले दिन से ही शक के घेरे में था। वह डॉग स्क्वायड को देखते ही परेशान हो जाता था।

 
विज्ञापन

तीन बार एक ही कुत्ते के जाने पर पुलिस के ऊपर दबाव बनाने के लिए झल्ला उठता और कहता बार-बार इसे ही क्यों ले आते हो। उसकी इसी हड़बड़ाहट व पुलिस के बचने के प्रयास ने उसे शक के घेरे में खड़ा कर दिया। दीपक से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

 100 कैमरे खंगाले और बाबाओं से भी की पूछताछ
राधिका की हत्या का खुलासा व आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कड़ी मशक्कत की। एएसपी ने बताया कि मलावन व अन्य स्थानों को मिलाकर करीब 100 सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने खंगाले। इसके बाद गांव में आए दो बाबाओं की तलाश की और उनको हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई मगर कोई तथ्य नहीं मिला। परिवार के लोगों से बात और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद ही घटना का खुलासा संभव हो पाया।
 

एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि राधिका के लापता होने और उसके बाद शव मिलने से पुलिस के लिए इसका खुलासा करना बड़ा चुनौतीपूर्ण हो गया। पहले परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 24 अक्तूबर को दो बाबा आए थे शायद वह राधिका का अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने गांव से छानबीन शुरू की और मलावन कस्बा के साथ ही अन्य स्थानों पर लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

 

इसमें दो बाबा साइकिल पर जाते दिखे। एक की साइकिल के पीछे एक गठरी भी थी। पुलिस ने जब इन बाबाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कुछ खास हाथ नहीं लगा। बताया कि गांव में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण खुलासा करना काफी बड़ी चुनौती था। फिर भी पुलिस ने इस मामले में सावधानी के साथ गहन जांच-पड़ताल की और राधिका के हत्यारोपी मामा दीपक व मामी पूजा को गिरफ्तार कर लिया।

 

मामा-मामी ही निकले मासूम राधिका के कातिल
 तीन साल की मासूम राधिका की हत्या उसके सगे मामा और मामी ने ही की थी। नाना-नानी की ओर से उसके नाम प्लॉट खरीदने की तैयारी से दोनों नाराज थे। इसी रंजिश में पहले बच्ची को जमीन पर पटका फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को बोरी में बंद कर संदूक में छिपा दिया। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मलावन थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी महेशचंद्र ने 24 अक्तूबर को सूचना दी थी कि उनकी तीन वर्षीय धेवती राधिका दोपहर करीब 12 बजे घर से लापता हो गई है। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 26 अक्तूबर को बच्ची का शव बरामद हुआ था।

इसके बाद मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ाई गईं। घटना के पर्दाफाश के लिए एसएसपी डॉ. इलामारन ने तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ परिजन से पूछताछ की। करीब 15 दिन की जांच के बाद बच्ची के मामा दीपक और मामी पूजा की भूमिका सामने आई। रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी ने बताया कि दीपक की बहन सोनी की शादी वर्ष 2020 में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अगसौली निवासी संजय से हुई थी। वर्ष 2023 में बेटी को जन्म देने के दौरान सोनी की मृत्यु हो गई थी। इसके करीब 15 दिन बाद बच्ची के नाना-नानी उसे अपने घर नगला भूपाल ले आए थे। दिसंबर 2024 को संजय की शादी सोनी की चचेरी बहन रोली से कर दी गई।

सोनी के करीब आठ तोले सोने और चांदी के जेवर नाना-नानी ने राधिका की शादी के लिए सुरक्षित रखे थे। दिवाली पर बच्ची के नाम एटा में प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहे थे। दीपक और उसकी पत्नी पूजा इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात के कारण परिवार में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में दोनों ने मासूम की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed