फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Make the papers available to the centers half an hour before the university examination

परीक्षा के आधे घंटे पहले ही केंद्रों को उपलब्ध कराएं प्रश्नपत्र, कुलपति ने दिए निर्देश

Mon, 16 Mar 2020 12:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Mar 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Make the papers available to the centers half an hour before the university examination
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा के संबंध में कुलपति ने रविवार को नोडल प्रभारियों के साथ जुबली हाल में बैठक की। कुलपति ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएं। तीनों पाली की परीक्षा के प्रश्नपत्र एक साथ न भेज दिए जाएं। प्रत्येक पाली के प्रश्नपत्र प्रत्येक पाली में दिए जाएं।
विज्ञापन

 
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र भेजने और वहां से कापियां मंगाने के समय का ध्यान रखा जाए तो बहुत अपने आप ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र से नोडल पर कापियां देर से भेजी जा रही हैं तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम में तत्काल दी जाएं। 
विज्ञापन


नोडल अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और परीक्षा की सुचिता बनाए रखनी होगी। कुलपति ने कहा कि कुछ और केंद्रों की भी शिकायतें मिली हैं, उन पर भी नजर रखी जा रही है। नोडल अधिकारियों से कहीं से कोई सूचना मिले तो जानकारी जरूर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक नहीं दिए आईडी व पासवर्ड

परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ने के लिए अभी तक करीब 150 परीक्षा केंद्रों ने डीवीआर लगाकर आईडी और पासवर्ड नहीं उपलब्ध कराया है। 

इसलिए परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी नहीं हो पा रही है। नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई कि वह संबंधित परीक्षा केंद्रों से जरूरी जानकारियां लेकर कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराएं। 

धमकियां भी दी जा रही हैं

बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान हो रही कार्रवाई पर धमकियां भी मिल रही हैं। फिर भी परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जो करना है वह किया जाएगा।    

दो-तीन दिन पहले दे दिए थे प्रश्नपत्र

प्रश्नपत्रों के वितरण में विश्वविद्यालय प्रशासन से चूक हुई है। नोडल केंद्रों को दो-तीन दिन पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर भी प्रश्नपत्र समय से पहले और तीनों पाली की परीक्षा के प्रश्नपत्र एक साथ दे दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed