{"_id":"6ac32f17bc31fb3ee6000f89","slug":"make-gaushalas-self-reliant-free-grazing-land-from-encroachment-minister-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कब्जा मुक्त होंगी गोचर भूमि, सड़कों से हटेंगे निराश्रित गोवंश; पशुधन मंत्री ने दिया एक सप्ताह का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कब्जा मुक्त होंगी गोचर भूमि, सड़कों से हटेंगे निराश्रित गोवंश; पशुधन मंत्री ने दिया एक सप्ताह का समय
Mon, 05 Oct 2026 10:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:31 AM IST
सार
मंत्री ने कहा कि सड़कों, हाईवे और खेतों में घूम रहे गोवंश को एक सप्ताह के अंदर पकड़कर गोशाला पहुंचाए। राजस्व विभाग की मदद से गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराएं। जिससे के गायों के लिए हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को पशुपालन विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक की। इसमें चारों जिलों के पशुपालन अधिकारी शामिल हुए। उन्हें एक सप्ताह में खुले में घूम रहीं निराश्रित गोवंश पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि सड़कों, हाईवे और खेतों में घूम रहे गोवंश को एक सप्ताह के अंदर पकड़कर गोशाला पहुंचाए। राजस्व विभाग की मदद से गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराएं। जिससे के गायों के लिए हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सके। इसके अलावा हरे चारे के लिए तीन दिन के अंदर किसानों और ग्राम पंचायतों से एमओयू करा लें। हर पशु को 10 किलो हरा चारा और 500 ग्राम बीआईएस मार्का पशु आहार अनिवार्य रूप से मिले।
उन्होंने कहा कि गोबर से कंपोस्ट खाद, दीपक और गोकाष्ठ बनाकर गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यवाही करें। गाेवंश को नस्ल सुधार, टीकाकरण, पशु बीमा और एनजीओ के कार्यों की नियमित निगरानी रखें। बैठक में अपर निदेशक डॉ. देवेंद्र पाल सिंह, सीवीओ आगरा डाॅ. डीके पांडे, फिरोजाबाद के डॉ. सोमेश गुप्ता, मैनपुरी प्रभारी सीवीओ डॉ. सऊद हसन शामिल रहे।