{"_id":"6193f07e67b50c623f2722ce","slug":"make-a-list-of-10-elite-people-at-village-level-ig-mainpuri-news-agr5148919168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव स्तर पर बनाए 10 सभ्रांत लोगों की सूची: आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव स्तर पर बनाए 10 सभ्रांत लोगों की सूची: आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार को आईजी रेंज ने अपराध समीक्षा बैठक में भाग लिया। थानेदारों से कहा कि वह गांव स्तर पर 10-10 सभ्रांत लोगों की सूची तैयार करें। चुनाव से पूर्व क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति को भली भांति जान लें। अपराध पर नियंत्रण थानेदार की जिम्मेदारी है।
पुलिस लाइन के सभागार में आईजी रेंज नचिकेता झा ने अधीनस्थों को चुनाव से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने की बात कही। कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सीओ और एसएचओ की है। गांव स्तर पर 10 सभ्रांत लोगों की सूची तैयार कर लें। उनसे हमेशा संपर्क में रहें। आने वाले चुनाव से पहले सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण करें। वहां की स्थिति से वाकिफ हों। आईजी ने कहा कि सूचना तंत्र भी मजबूत करें साथ ही जमीन संबंधी मामलों के चिन्हीकरण के लिए अभियान चलाएं। महिला अपराध के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें। मामलों में सीओ और एसएचओ मौके पर जाएं। बैठक में एसपी अशोक कुमार राय, एएसपी मधुवन कुमार, सभी सीओज व थानेदार मौजूद रहे।
ग्रीन हर्बल वाटिका का उद्धाटन
आईजी नचिकेता झा ने पुलिस लाइन में खुली ग्रीन हर्बल वाटिका का उद्घाटन किया। वहीं बालक बालिकाओं के लिए बनाए गए रीडिंग रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में पुलिसकर्मियों को सुविधाएं मिल रहीं हैं। मैनपुरी पुलिस लाइन में जिम, कैफेटेरिया, कैंटीन आदि की व्यवस्था है।