फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   makar sankranti 2026 surya gochar in makar rashi shubh muhurat pujan time hindi news

Makar Sankranti 2026: दोपहर 3:07 बजे मकर राशि में होगा सूर्य का प्रवेश, इस शुभ मुहूर्त में करें दान

Mon, 12 Jan 2026 11:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jan 2026 11:15 AM IST
सार

Makar Sankranti 2026 Date: 14 जनवरी को दोपहर 3:07 बजे मकर राशि में होगा सूर्य का प्रवेश, 15 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना शुभ है।
 

विज्ञापन
makar sankranti 2026 surya gochar in makar rashi shubh muhurat pujan time hindi news
Makar Sankranti Daan 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। पुराणों के अनुसार सूर्य का उत्तरायण होना शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के बाद दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को दोपहर 3:07 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का संक्रमण दोपहर बाद होने की वजह से तिथि को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना शुभ है।
विज्ञापन


 

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण में आने और एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश को ही मकर संक्रांति कहते हैं। शास्त्राें के अनुसार उत्तरायण काल में सभी मांगलिक कार्य करना शुभ माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिए जाने से पाप नष्ट होते हैं। तिल और सरसों के तेल के दान का विशेष महत्व है। महिलाएं अपने दीर्घ सौभाग्य के लिए माथे पर हल्दी, कुमकुम की बिंदी लगाकर चावल और मूंग की दाल मिश्रित खिचड़ी और तिल से बने लड्डू दान करती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्या डॉ. पूनम वार्ष्णेय ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर स्नान, दान और धार्मिक कर्म प्रात: काल स्नान करने के उपरांत ही किए जाते हैं। अत: 15 जनवरी को सुबह स्नान करके भगवान शिव, माता पार्वती और श्रीगणेश की पूजा के बाद सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर दान कर सकते हैं। इस बार 15 जनवरी को प्रात: काल 7 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 3 बजकर 04 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा चतुर ग्रही योग और वृद्धि योग बन रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed