{"_id":"69e6fd0f6e0cc4555c09f89d","slug":"major-rail-update-several-trains-diverted-to-run-via-agra-cantt-due-to-yard-remodeling-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्री ध्यान दें:आगरा कैंट होकर गुजरेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, कई गाड़ियों का बदला रूट; देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्री ध्यान दें:आगरा कैंट होकर गुजरेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, कई गाड़ियों का बदला रूट; देखें पूरी लिस्ट
Tue, 21 Apr 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:59 AM IST
सार
प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग के चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जिससे आगरा के यात्रियों पर असर पड़ेगा। हावड़ा-जोधपुर, बीकानेर-हावड़ा और सियालदाह-अजमेर जैसी ट्रेनें अब आगरा कैंट होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग की वजह से कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर आगरा के रेल यात्रियों पर पड़ेगा। हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस और सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अब आगरा कैंट स्टेशन होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 24 अप्रैल को मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वीएचके-वाराणसी-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते, दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 27 अप्रैल को औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-वीएचके-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 26 अप्रैल को मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते, पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस पं. दीनदयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 29 अप्रैल को पं. दीनदयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट के रास्ते, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 29 अप्रैल को आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते, सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस 29 अप्रैल को पं. दीनदयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट के रास्ते चलेगी।