फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Mishap Averted: 53-Metre Girder Collapses During Yamuna Bridge Construction in Fatehabad

UP: यमुना पुल का विशाल गर्डर गिरा, 50 सेकंड में बदल गया पूरा मंजर; इस वजह से हुआ हादसा

Thu, 04 Jun 2026 09:46 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 09:46 PM IST
सार

फतेहाबाद में यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का 53 मीटर लंबा गर्डर पिलर पर रखते समय अचानक गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गर्डर क्षतिग्रस्त हो गया है और कारणों की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
Major Mishap Averted: 53-Metre Girder Collapses During Yamuna Bridge Construction in Fatehabad
यमुना नदी पर बन रहे पुल में बड़ा हादसा, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद में यमुना नदी पर भोलपुरा के पास बृहस्पतिवार दोपहर निर्माणाधीन पुल के पिलर पर रखते समय गर्डर नीचे गिर गया। करीब 53 मीटर लंबा गर्डर क्रेन स्लिप होने से गिरा। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई है। 50 सेकंड में ही हादसा हो गया। मामले में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने जांच टीम गठित की है, जो हादसे की वजह पता करेगी।
विज्ञापन




भोलपुरा गांव के पास यमुना नदी पर जिला फिरोजाबाद के गांव रामदासपुरा से फतेहाबाद मार्ग को जोड़ने के लिए पुल निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें अब तक 12 गर्डर रखे जा चुके हैं। बुधवार को भी एक गर्डर पिलर पर रखा गया था। बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे क्रेन की मदद से पिलर पर गर्डर रखा जा रहा था, तभी पहले से रखा गर्डर नीचे गिर गया।
विज्ञापन


जिस समय हादसा हुआ, उस समय अधिकांश मजदूर खाना खाने गए थे। गर्डर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सेतु निगम के सुपरवाइजर शिवम चौहान ने बताया कि गर्डर को पिलर पर लकड़ी के गट्टों के सहारे रखा गया था। लकड़ी का गट्टा निकल जाने से गर्डर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह और हल्का लेखपाल अजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरबी दिवाकर ने बताया कि जिस समय गर्डर रखा जा रहा था, उस दौरान क्रेन स्लिप हो गई, जिससे हादसा हुआ। लखनऊ से जांच टीम गठित की गई है। गिरने की वजह से गर्डर में क्रैक आ गया है। इसकी जगह दूसरा गर्डर रखा जाएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed