{"_id":"693a3434310251ed8200a7b0","slug":"major-makeover-begins-at-teacher-park-set-to-shine-before-the-new-year-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नई बेंच और ओपन जिम...टीचर पार्क में शुरू हुआ विकास, जल्द मिलेगा नया रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नई बेंच और ओपन जिम...टीचर पार्क में शुरू हुआ विकास, जल्द मिलेगा नया रूप
Thu, 11 Dec 2025 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Dec 2025 08:33 AM IST
सार
जयपुर हाउस (वार्ड 54) स्थित टीचर पार्क नए साल से पहले नए रूप में नजर आएगा। यहां पर नए बंच लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ओपन जिम भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पार्क
विस्तार
आगरा के जयपुर हाउस (वार्ड 54) स्थित टीचर पार्क, जो लंबे समय से उपेक्षित पड़ा था, अब फिर से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। नगर निगम ने पार्क के सौंदर्यीकरण परियोजना को स्वीकृति देकर काम शुरू करा दिया है। इसके बाद आने वाले दिनों में यहां लोग धूप में बैठने के लिए नई बेंचों का उपयोग कर सकेंगे और ओपन जिम में व्यायाम कर पाएंगे।
पार्क लगभग 220 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा तिकोना क्षेत्र है। पार्क की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत की जा रही है। इसके साथ ही परिसर में ओपन जिम उपकरण, नई बेंचें, फुटपाथ और आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस पार्क के विकास के लिए क्षेत्रीय पार्षद ने प्रस्ताव भेजा था, जिसे नगर आयुक्त की मंजूरी मिलते ही कामों में तेजी आ गई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल बताया कि टीचर पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कार्य नए साल से पहले पूरा कर लिया जाएगा। जल्द इसका लाभ लोगों को मिलने लगेगा।