{"_id":"6af0c1671cdc309fac0429db","slug":"major-fire-breaks-out-at-a-roadside-tea-stall-along-a-highway-in-agra-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सैयां में हाईवे किनारे चाय के खोखे में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सैयां में हाईवे किनारे चाय के खोखे में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Mon, 09 Nov 2026 12:07 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 09 Nov 2026 12:07 AM IST
सार
योगेश कुशवाह थाना सैयां के समीप हाईवे किनारे चाय-नाश्ते का खोखा चलाते हैं। रविवार शाम को उनके खोखे से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। खोखा लकड़ी व टीनशेड का होने के चलते आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
चाय के खोखे में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सैयां कस्बा स्थित थाना सैयां के पास ग्वालियर हाईवे किनारे योगेश कुशवाह के चाय के खोखे में रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। दुकान के अंदर रसोई गैस सिलेंडर रखा होने के कारण मौके पर भारी अफरातफरी मच गई और किसी अनहोनी की आशंका से लोग दूर भागने लगे। एहतियातन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रात करीब आठ बजे आग पर काबू पाया, तब जाकर राहगीरों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
योगेश कुशवाह थाना सैयां के समीप हाईवे किनारे चाय-नाश्ते का खोखा चलाते हैं। रविवार शाम को उनके खोखे से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। खोखा लकड़ी व टीनशेड का होने के चलते आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप ले लिया। दुकान के अंदर भरा हुआ गैस सिलेंडर मौजूद था, जिसके फटने के डर से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
हाईवे किनारे आग की लपटें देख दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब तीस मिनट तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब आठ बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। आग शांत होने के बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
पीड़ित योगेश कुशवाह ने बताया कि आग लगने से उनका खोखा पूरी तरह जलकर राख हो गया है। अंदर रखी नकदी, बर्तन, फर्नीचर और रोजमर्रा की सामग्री खाक हो जाने से उन्हें हजारों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।