फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Accident Averted on Gwalior Highway Driver Rescued by Cutting Dumper Body

भयानक हादसा: कंटेनर में  पीछे से जा घुसा डंपर, केबिन में फंस गया चालक; इस तरह बचाई गई जान

Wed, 04 Feb 2026 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 02:13 PM IST
सार

घने कोहरे के कारण सैंया चौराहे के पास अचानक ब्रेक लगाने से कंटेनर और डंपर की टक्कर हो गई, जिससे डंपर चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर की बॉडी काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, चालक को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
Major Accident Averted on Gwalior Highway Driver Rescued by Cutting Dumper Body
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया चौराहे के पास बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। डंपर आगे चल रहे कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया।
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की है। उस समय हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था और दृश्यता काफी कम थी। कंटेनर आगरा से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सैंया चौराहे से पहले कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा डंपर कंटेनर में टकरा गया।
विज्ञापन







हादसे की सूचना मिलते ही थाना सैंया की सीसी टीम प्रभारी अमित यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कटर की मदद से डंपर की बॉडी काटकर काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर चालक की पहचान रंजीत सिंह निवासी मोरवी, गुजरात के रूप में हुई है। वह टाइल्स लादकर बंगलोर जा रहा था। हादसे में उसे हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि हाईवे पर यातायात कुछ देर तक धीमी गति से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed