Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maize crop started getting affected due to extreme heat

Agra News: अत्यधिक गर्मी से मक्का की फसल होने लगी प्रभावित

Fri, 24 May 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Maize crop started getting affected due to extreme heat
कासगंज। अत्याधिक गर्मी का असर मक्का की फसल पर पड़ने लगा है। बाली नहीं निकलने और दाना कमजोर होने की शिकायतें मिल रही हैं। कृषि विभाग ने मक्का की फसल में नमी बनाए रखने की सलाह दी है। वहीं, जिला कृषि अधिकारी ने गांवों में भ्रमण कर किसानों को मक्का की फसल को गर्मी से बचाने के उपाय बताए हैं।
विज्ञापन

जनपद में लगभग 20000 हेक्टेयर में मक्का की फसल होती है। इन दिनों तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। उच्च तापमान के कारण मक्का की फसल प्रभावित हो रही है। शिकायत मिलने पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने मीरापुर, करसरी, हयातगढ़ी सहित अन्य गांवों के खेतों में पहुंचकर फसल को देखा। उन्होंने बताया कि मक्का में दाना गठन को 35 डिग्री सेल्सियस अधिक का तापमान प्रभावित करता है। अधिक तापमान में परागकण की सक्रियता प्रभावित होती है। निषेचन ठीक से न होने से अनाज की उपज प्रभावित हो सकती है। तापमान बनाए रखने के लिए सिंचाई करते रहें, जिससे नमी बनी रहे। ध्यान रखें कि पानी रूके नहीं, अन्यथा फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। वहीं फसल की निगरानी करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed