फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maintenance of Taj View Garden  will cost 19.78 lakh annually developed by Horticulture Department in Agra

UP News: ताज व्यू गार्डन के रखरखाव पर 19 लाख का प्रस्ताव पास, पार्कों में प्लास्टिक व पॉलिथीन ले जाने पर रोक

Thu, 26 Sep 2024 10:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 10:29 AM IST
सार

ताज व्यू गार्डन के रखरखाव पर सालाना 19.78 लाख का प्रस्ताव पास हुआ। पार्कों में प्लास्टिक व पॉलिथीन ले जाने पर रोक लगेगी। 

विज्ञापन
maintenance of Taj View Garden  will cost 19.78 lakh annually developed by Horticulture Department in Agra
आगरा- मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना किनारा पर उद्यान विभाग की ओर से विकसित ताज व्यू गार्डन के रखरखाव पर सालाना 19.78 लाख रुपये खर्च होंगे। दो चरणों में इस गार्डन को विकसित किया गया है। पहले चरण का रखरखाव 9.79 लाख और दूसरे चरण में 10 लाख रुपये लागत आएगी। इसका प्रस्ताव बुधवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित उद्यान समिति की बैठक में पास हो गया।

विज्ञापन


पालीवाल पार्क में चिल्ड्रन पार्क बनाने की योजना रखी गई। मंडलायुक्त ने कहा कि झूले सभी उम्र के बच्चों के लिए होने चाहिए। अस्थायी खान-पान कियोस्क लगाई जाएं। उन्होंने सभी पार्कों में प्लास्टिक व पॉलीथिन ले जाने पर रोक लगाने और कड़ाई से निगरानी कराने के निर्देश दिए हैं। पाइपलाइन व स्प्रिंकलर से सिंचाई कराने की निविदा निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शाहगंज पार्क स्थित मोतीलाल नेहरू पार्क में फाउंटेन और शाहजहां पार्क में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जा रही है। ताजमहल के पश्चिमी द्वार व नीम तिराहा के पास क्षतिग्रस्त झलकारी बाई प्रतिमा के पास बेंच की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed