{"_id":"5a96b03d4f1c1b0d658b4f70","slug":"mainpuri-woman-raped-for-not-giving-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः दहेज न मिलने पर पति ने किया कुकर्म, ससुर ने भी लूटी इज्जत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः दहेज न मिलने पर पति ने किया कुकर्म, ससुर ने भी लूटी इज्जत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 28 Feb 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने मध्य प्रदेश निवासी ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। साथ ही ससुर पर दुष्कर्म करने और पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी 23 अप्रैल 2017 को थाना थाटीपुर जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज की मांग करते हुए ससुरालीजन उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
इस बीच एक हीरे की अंगूठी के लिए दबाव बनाकर 35 हजार रुपये लिए उसके बाद साथ ग्वालियर ले गए। वहां पहुंचने के बाद पति जयपुर नौकरी करने चला गया। आरोप है कि 23 जून को ससुर ने दुष्कर्म किया। 27 जून को पति उसे जयपुर साथ ले गए।
विज्ञापन
वहां उसने अप्राकृतिक कृत्य किए। एक दिसंबर को पति व जेठ के कहने पर इंदौर ले गए। वहां डाक्टरी की पढ़ाई कर रही ननद ने दवाइयां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद पति व ससुरालीजन उसे मायके छोड़कर चले गए। पीड़िता ने ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।