फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri woman gang rape by her relative

महिला को अगवा कर देवर और जेठ ने किया गैंगरेप, पुलिस ने भी की शर्मनाक हरकत

Thu, 15 Feb 2018 06:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 15 Feb 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
mainpuri woman gang rape by her relative
गैंगरेप
यूपी के मैनपुरी में दीवानी में तारीख पर आई कानपुर की एक महिला को देवर व जेठ गाड़ी में अगवा कर ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद बेहोशी की हालत में छोड़ गए। 
विज्ञापन


पीड़िता जब थाना एलाऊ पहुंची तो वहां उसे चार दिनों तक पुलिस टरकाती रही। थाने में कोई कार्रवाई न होती देख पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जनपद कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। 

शादी के कुछ समय बाद दोनों में झगडे़ के बाद महिला ने न्यायालय में भरण पोषण का वाद दायर किया था। वहीं युवक ने घर से जेवर व नकदी ले जाने का मामला दर्ज कराया था। 

नौ फरवरी को महिला उक्त मामले में दीवानी पर तारीख करने आई थी। आरोप है कि वापस लौटते समय देवर व दो जेठों ने ससुराल चलने को कहा जब उसने इनकार किया तो उसे जबरिया गाड़ी में डालकर ले गए। 

थाना एलाऊ क्षेत्र में एक स्थान पर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बेहोशी की हालत में उसे वहीं पड़ा छोड़ कर भाग गए। 

पुलिस टरकाती रही 

होश आने के बाद महिला जब थाने में शिकायत करने पहुंची तो वहां उसे चार दिनों तक कार्रवाई करने की बात कहते हुए बैठाकर रखा गया। 

महिला ने आरोप लगाया कि उसके प्राइवेट पार्ट में भी कई चोटें आईं। थाने में कार्रवाई होता न देख पीड़िता ने एसपी राजेश एस को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed