फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri woman death in firing during marriage

वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे डांस के दौरान चली गोली, महिला की मौत

Thu, 08 Mar 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बिछवां (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बिछवां (मैनपुरी) Updated Thu, 08 Mar 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
mainpuri woman death in firing during marriage
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की रात को शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान तमंचे से चली गोली एक महिला को लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। मृतका के परिवारीजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बिछवां निवासी विशुन दयाल की पुत्री सपना की बारात गांव नाममन थाना एका जिला फिरोजाबाद से आई थी। जयमाला आदि रस्में होने के बाद दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए थे। 
विज्ञापन

वहीं दुल्हन की भाभी शोभारानी पत्नी सुशील कुमार परिवार की महिलाओं के साथ डीजे पर डांस कर रही थीं। तभी वहां विनोद कुमार आ गया। आरोप है कि तमंचे से गोली चला दी। 

गोली डीजे पर डांस कर रही शोभारानी के लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने जब विनोद को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। 

परिवारीजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति सुशील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि घर में शादी कार्यक्रम चल रहा था। 

हर्ष फायरिंग की भी चर्चा

तभी रंजिश मान रहे विनोद ने वहां आकर गाली-गलौज की। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसे तमंचा से गोली मार दी। पुलिस ने कुछ ही देर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। 

समारोह में दबी जुबान में लोग चर्चा कर रहे थे कि यहां एक नहीं बल्कि कई गोलियां चलाईं गईं थीं। कुछ लोग हर्ष फायरिंग की बात भी कह रहे थे, लेकिन कोई भी कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। 

एएसपर ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। कार्रवाई करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed