फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri woman and her daughter gang raped in gujrat

अमीर बनने के लिए पत्नी और मासूम बेटी को दोस्त के सामने परोसा, फिर...

Wed, 02 Aug 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 02 Aug 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
mainpuri woman and her daughter gang raped in gujrat
rape demo pic
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई हैं। गुजरात में काम करने वाले युवक की पत्नी का आरोप है कि युवक ने बिजनेस के लिए उसे अपने दोस्त के सामने परोस दिया। इसके बाद दोस्त के साथ मिलकर कई दिनों तक पत्नी को हवस का शिकार बनाता रहा। इतना ही नहीं यह घिनौना खेल उसकी मासूम बच्ची के सामने खेला गया। अब महिला ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।    
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के बाह क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी मैनपुरी में थाना कुर्रा क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। शादी के करीब डेढ़ वर्ष बाद दंपति के एक बच्ची का जन्म हुआ। इस बीच सब कुछ ठीक ठाक रहा और पति गुजरात में रोजगार करने की कहकर चला गया। इस दौरान वह महीनों बाद मैनपुरी आकर अपने बीबी-बच्ची से मिल जाता था। 
विज्ञापन


वर्ष 2016 में वह पत्नी और बच्ची को लेकर गुजरात गया। पत्नी का आरोप है कि 20 नवंबर 2016 की रात गुजरात में उसका पति अपने एक दोस्त को घर लेकर आया। यहां दोनों ने जमकर शराब पी। इसके बाद पति के साथ आए दोस्त ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने जब पति से इसकी शिकायत की तो पति का जबाव सुनकर महिला सन्न रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तुम कुछ रात उसके साथ गुजार लो

mainpuri woman and her daughter gang raped in gujrat
demo pic
पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने बताया है कि उस रात पति उससे बोला कि उसका दोस्त बहुत पैसेवाला है। वह उसे अपने व्यवसाय में पार्टनर बनाना चाहता है। तुम कुछ रात उसके साथ गुजार लो। जब महिला ने इंकार किया तो पति अपनी मासूम बच्ची के सामने ही पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। 

दोस्त ने बच्ची को गोद में बिठाकर...

mainpuri woman and her daughter gang raped in gujrat
rape
महिला का कहना है कि जब पति उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था तो नशे में धुत्त उसका दोस्त मासूम बच्ची को गोद में बैठाकर गंदी हरकतें करता रहा। इसके बाद पति और उसके दोस्त ने पांच माह तक उसे गुजरात में एक किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद रोजाना ही उसके साथ दुष्कर्म और बच्ची के साथ अश्लील हरकतों की कहानी दोहराई। 

सास और जेठ ने मुंह बंद रखने की लगाई ये कीमत

mainpuri woman and her daughter gang raped in gujrat
रेप - फोटो : DEMO Pics
महिला का कहना है कि वह करीब डेढ़ माह पहले अपने पति और उसके दोस्त के चंगुल से निकल कर अपनी ससुराल पहुंची। यहां उसने यह बात अपनी सास और जेठ को बताई। महिला का आरोप है कि सास और जेठ ने उससे मुं‌ह बंद रखने को कहा और 30 लाख रुपये में समझौते की पेशकश की। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बुधवार को किसी तरह महिला एसपी राजेश एस से मिलने पहुंची। महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनने के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष कुर्रा को मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed