{"_id":"63976548c6748c7ceb6dcb41","slug":"mainpuri-wild-boar-causing-crop-damage-mainpuri-news-agr5566126197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: जंगली सूअर पहुंचा रहे फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: जंगली सूअर पहुंचा रहे फसल को नुकसान
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। कस्बा के कई गांव में जंगली सूअर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रखवाली कर रहे किसानों पर यह हमला कर घायल कर रहे हैं। इसके चलते किसान परेशान है।
बिछवां क्षेत्र में किसानों को रात-रात भर जंगली सूअरों से फसल की रखवाली करना पड़ रहा है। मौका मिलते ही सूअर झुंड में खेतों में घुस जाते हैं और फसल को नष्ट कर देते हैं। आए दिन सूअरों द्वारा किए जा रहे नुकसान से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि इस समय खेत में आलू, गेहूं, सरसों, शकरकंद आदि की फसल है, फसल को जंगली सूअर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
इस से गांव दिलीपपुर कैलई, नगला भगत, बिछवां, तिसौली, खिरिया, भनऊ, बबीना, साठिया, हंन्नूखेड़ा, गोशलपुर, भोजपुर आदि के ग्रामीण काफी परेशान हैं। सूअर काली नदी किनारे झुंड बनाकर रहते हैं, फसल की रखवाली करने वाले किसानों को भी हमला कर घायल कर देते हैं। किसान अजय पाल सिंह, रामकिशोर, सर्वेश कुमार, पंकज पांडेय, किशनपाल सिंह, चक्रेश यादव, रनवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, अवनीश यादव, सतीश चंद्र, विनय कुमार आदि ने जिलाधिकारी से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।