फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri weather change

बारिश से मैनपुरी में कई जगह जलभराव, गिरा पारा, ठंड से ठिठुरे लोग

Fri, 13 Dec 2019 08:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
mainpuri weather change
शहर में आगरा रोड पर जलभराव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रात भर हुई बारिश से मौसम में गलन बढ़ गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक पायदान और नीचे खिसककर 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में गलन के चलते लोगों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ। सड़कों पर लोग ठिठुरते नजर आए। शहर में कई जगह पानी भर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। रात भर हुई बारिश से एक ओर जहां सर्दी से लोग परेशान रहे तो वहीं दूसरी ओर जलभराव भी लोगों के लिए मुसीबत बना। शहर के निचले इलाके देवी रोड, महमूद नगर, गाड़ीवान में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं सर्दी से भी लोग परेशान नजर आए। सुबह ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे तो वहीं छुट्टी के समय हुई बारिश के चलते बच्चे भीगते हुए लौटे। सर्द मौसम में भीगने के चलते सभी ठिठुरते रहे। एक ही दिन में बारिश से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

तालाब बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल
ग्रामीण अंचल में भी बारिश के चलते जलभराव हो गया। बरनाहल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तो तालाब में बदल गया। यहां लगभग एक फीट तक पानी भर गया। इससे उपचार के लिए आने वाले लोगों को वापस ही लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि हर बार बारिश के दौरान यहां जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव का लिया सहारा
बारिश के बाद अचानक बढ़ी सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। कुछ जगह जहां लोगों ने खुद अलाव जलाए तो कई जगह नगर पालिका के अलाव जलवाए गए। इनके सहारे लोग सर्दी से बचने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed