फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: SP was shocked by the by-election victory

मैनपुरी: गांव पहुंचा युवक का शव, मचा कोहराम

Fri, 16 Dec 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: SP was shocked by the by-election victory
मृतक पिंटू का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
बरनाहल (मैनपुरी)। जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में फूलापुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फूलापुर निवासी पिंटू यादव (23) दोस्त धर्मराज के साथ बृहस्पतिवार को सिरसागंज से वापस घर लौट रहा था। वह जब सिरसागंज क्षेत्र में नगला बाग के पास पहुंचा, तभी किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिंटू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने घायल धर्मराज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इधर सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए फिरोजाबाद रवाना हो गए थे। हादसे में धर्मराज का इलाज ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में चल रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पिंटू का शव गांव पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed